{"_id":"59e388384f1c1b6a678b610b","slug":"21508083768-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, दो युवक घायल
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। नौगांवखाल-पोखड़ा मोटर मार्ग पर ग्राम चमनाव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों का नौगांवखाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। डाक्टरों ने दोनों की हालत सामान्य बताते हुए उन्हें छुट्टी दे दी।
नौगांव खाल-पोखड़ा मोटर मार्ग पर एक ऑल्टो कार नौगांवखाल की ओर आ रही थी, तभी चमनाव गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के गिरते ही चीख पुकार मच गई। निकटवर्ती गांव के लोगों ने इसकी सूचना तहसीलदार को दी। तहसीलदार चौबट्टाखाल ख्याली चंद्र पंत ने बताया कि राजस्व निरीक्षक कैलाश चंद्र विडालिया के नेतृत्व में मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने दोनों घायलों ग्राम झगरबौ निवासी चंदन सिंह और श्रीनगर निवासी अनिल हटवाल को खाई से निकालकर नौगांवखाल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। ब्यूरो