फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम के विरोध में भाबर के जनप्रतिनिधियों- ग्रामीणों ने भरी हुंकार

नगर निगम के विरोध में भाबर के जनप्रतिनिधियों- ग्रामीणों ने भरी हुंकार

Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के विरोध में भाबर के जनप्रतिनिधियों- ग्रामीणों ने भरी हुंकार
किशनपुर (कोटद्वार)। नगर निगम के विरोध में अब भाबर के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि लामबंद होने शुरू हो गए है। उन्होंने बैठक कर नगर निगम के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष समिति का गठन किया। संघर्ष समिति ने भाबर वासियों पर जबरन नगर निगम थोपे जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यहां एक वैडिंग प्वाइंट में कांति प्रसाद आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नगर निगम बनाए जाने का पुरजोर विरोध किया। वक्ताओं ने सरकार पर भाबर के ग्रामीणों पर जबरन नगर निगम थोपे जाने का आरोप लगाया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को नगर निगम में मिलाने से ग्रामीणों को हर दृष्टिकोण से नुकसान ही उठाना पड़ेगा। उन्हें सुविधाएं तो मिलेंगी नहीं, बल्कि अतिरिक्त करों का बोझ उठाना पड़ेगा। ऐलान किया गया कि भाबर को किसी भी हाल में नगर निगम में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से गांव बचाओ, भाबर बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें सुधींद्र नेगी को संरक्षक, जितेंद्र डोबरियाल अध्यक्ष, जगदीश मेहरा, सुखपाल शाह को उपाध्यक्ष, जगतराम डबराल सचिव, विकास कुकरेती सह सचिव और परवीन बड़थ्वाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वक्ताओं ने ग्राम प्रधान शैलेंद्र डबराल, विजय प्रकाश ध्यानी, वीरेंद्र पाल, कीरत सिंह नेगी, पूर्व बीडीसी मेंबर विजय पाल मेहरा, जगदीश मेहरा, जितेंद्र डोबरियाल, सुधींद्र नेगी, दिनेश सती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed