फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने राहत शिविरों में पहुंची राज्यमंत्री रेखा आर्य

बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने राहत शिविरों में पहुंची राज्यमंत्री रेखा आर्य

Fri, 11 Aug 2017 10:11 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने राहत शिविरों में पहुंची राज्यमंत्री रेखा आर्य
कोटद्वार। गत सप्ताह कोटद्वार में आई आपदा के पीड़ितों का हालचाल जानने के लिए शुक्रवार को बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य कोटद्वार पहुंची। जीआईसी कोटद्वार में आपदा पीड़ितों ने उन्हें अहैतुक सहायता के रुप में मिल रही 3800 रुपये की धनराशि को ऊंट के मुंह में जीरा बताया। राज्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनी और इस मसले पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात करने का भरोसा दिलाया। कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने कोटद्वार पहुंचते ही जीआईसी के आपदा राहत कैंप में आपदा प्रभावितों से मुुलाकात की। आपदा पीड़ितों ने मंत्री से सहायता राशि बढ़ाने की मांग की। कहा कि प्रशासन द्वारा दी जा रही 3800 रुपये की धनराशि से न तो घर का मलबा निकल सकेगा, नहीं घर के लिए कुछ खरीदा जा सकेगा। मंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावितों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद राज्यमंत्री नजीबाबाद रोड स्थित हंस कल्चरल सेंटर के कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने संस्था की ओर से शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में जरूरतमंदों को सहायता के चेक प्रदान किए। इस मौके पर हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed