{"_id":"6ae8747f03036db6f203500f","slug":"21-women-honored-for-their-outstanding-work-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127788-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बेहतर कार्य करने वाली 21 महिलाएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बेहतर कार्य करने वाली 21 महिलाएं सम्मानित
Mon, 02 Nov 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
कण्वघाटी/किशनपुर। भाबर के मगनपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में खबरों का मंच संस्था की ओर से ‘वूमेन ऑफ वंडर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। आयोजक प्रियांशु भट्ट ने कहा कि समाज में बदलाव लाने वाले लोगों को पहचानने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए किसी बड़े मंच की नहीं, बल्कि अच्छी सोच और सकारात्मक पहल की आवश्यकता होती है।
कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान खेल, स्वरोजगार, सामाजिक कार्य, कला एवं शिल्प, शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने और यूट्यूब के माध्यम से बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वाली नम्रता कंडारी, कीर्ति शर्मा, रीनी लखेड़ा, कविता बिष्ट रावत, आकृति लखेड़ा, कनक भारद्वाज, मेघना मैंदोला और मीनाक्षी नैथानी सहित 21 महिलाओं को ‘वूमेन ऑफ वंडर’ सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सुषमा देवी, प्रियंका नेगी, पूनम कुकरेती, रेखा नेगी, पारुल तिवारी, धुपा देवी, शीला धूलिया, गुड्डी केष्टवाल, गौरव कुकरेती, दीपक कुकरेती, किरण भट्ट, श्रीधर प्रसाद मैठाणी और शानू ध्यानी मौजूद रहे।