{"_id":"5e8607ee8ebc3e76951fd08b","slug":"21-people-caught-hiding-in-vehicles-case-filed-kotdwar-news-drn3407962137","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों में छुपकर जा रहे 21 लोग दबोचे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों में छुपकर जा रहे 21 लोग दबोचे, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान राशन की सप्लाई में लगे ट्रक में छिपकर रुद्रप्रयाग पहुंचे नजीबाबाद के 18 लोगों को सतपुली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन में आईपीसी की धारा 188 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रक सीज कर सभी गिरफ्तार लोगों को कोटद्वार के क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। वहीं चमोली जिले में एक फर्जी एंबुलेंस से पोखरी पहुंचे तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर क्वारंटीन कर दिया गया।
सतपुली के थानाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह रौतेला ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस शहर में गश्त पर थी, तभी पौड़ी की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक को रोककर उसकी जांच की गई तो ट्रक में 17 लोग छिपकर बैठे मिले। पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि वह रुद्रप्रयाग से आ रहा है। लॉकडाउन के दौरान काम न मिलने और भरण पोषण की समस्या होने से इन 17 लोगों ने ट्रक में बैठकर नजीबाबाद जाने की जिद की। इस पर चालक समेत सभी 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी मजदूरों को मेडिकल चेकअप के बाद कोटद्वार में बने क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है।
वहीं पोखरी में देहरादून से पहुंची एक फर्जी एंबुलेंस को पुलिस ने पकड़ा। पोखरी थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि मारुति वैन पर नीली बत्ती, सायरन और एंबुलेंस का लोगो लगा था। नंबर प्लेट न होने के कारण शक हुआ तो तलाशी ली गई। चालक से वाहन के कागजात और वाहन की अनुमति मांगी गई तो वह बगलें झांकने लगा। इसके बाद वैन को 207 एमवी एक्ट में सीज कर वाहन चालक राजू वर्मा निवासी देहरादून के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। वाहन में मौजूद डालचंद शर्मा, निवासी क्लेमनटाउन देहरादून और मंजू बिष्ट, ग्राम थालाबैड़ को मेडिकल चेकअप के बाद सभी को अलग-अलग स्थानों में क्वारंटीन में कर दिया गया।
विज्ञापन
12 मजदूरों को ट्रक में छिपाकर ले जाने पर चालक गिरफ्तार
थराली। अवैध रूप से सब्जी के ट्रक में मजदूरों को ले जाने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि पुलिस चौकी नारायणबगड़ ने परखाल तिराहे बैरियर पर एक ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान ट्रक में नारायणबगड़ के आसपास के गांवों में मजदूरी करने वाले 12 मजदूर छुपाकर ले जाते हुए पकड़ लिया। बताया गया कि मजदूरों को ठेकेदारों को सौंपकर वाहन चालक संतोष कुमार (26) निवासी-कालू सिद्ध, नई बस्ती, रामनगर (नैनीताल) को गिरफ्तार कर लिया गया।