{"_id":"5cc5d977bdec22074363761c","slug":"201556470135-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर मवेशियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के हल्दूखाता मल्ला में बिजली के पोल में चल रहे करंट से दो मवेशियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन, पशुपालन और कलालघाटी पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मवेशियों के पंचनामा भरकर ऊर्जा निगम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
स्थानीय निवासी अनूप भारद्वाज, बृजमोहन रावत, उमेंद्र बडोला, अशोक भारद्वाज, राकेश ध्यानी व सुम्मी डबराल ने बताया कि हल्दूखाता मल्ला में लगे विद्युत पोल से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। पोल के निकट ही सिंचाई गूल है। शनिवार को क्षतिग्रस्त गूल से निकल रहा पानी विद्युत पोल के आसपास जमा हो गया। पोल में चल रहा करंट पानी में फैल गया। इससे वहां चर रही हल्दूखाता तल्ला निवासी जयप्रकाश भारद्वाज और देवेश्वरी देवी के दो मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार डबल सिंह रावत ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने निगम की लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है।