फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गढ़वाल के प्रवेश द्वार में नेशनल हाईवे खस्ताहाल

गढ़वाल के प्रवेश द्वार में नेशनल हाईवे खस्ताहाल

Thu, 18 Apr 2019 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल के प्रवेश द्वार में नेशनल हाईवे खस्ताहाल
road - फोटो : amarujala
कोटद्वार। नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार में खस्ताहाल है। सड़कों पर पड़े गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। लालबत्ती चौक पर सड़क को चौड़ा तो कर दिया गया है, लेकिन उस पर पड़ी रोड़ी, पत्थर और गड्ढे जस के तस हैं।
विज्ञापन

कोटद्वार गढ़वाल का प्रवेश द्वार है। कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर तक जाने वाला नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-534 के नाम से जाना जाता है, लेकिन यह कोटद्वार शहर में बदतर हालात में है। कोटद्वार में यूपी-उत्तराखंड बार्डर पर स्थित कौड़िया चेक पोस्ट से यह सड़क एनएच खंड धुमाकोट के अधीन है। कौड़िया से ही सड़क की दुर्दशा बनी हुई है। सड़कों पर फैला अतिक्रमण, इस पर सजी दुकानें तो अलग समस्या है, लेकिन जो सड़क वजूद में भी है, उस पर भी गड्ढे इतने हैं कि चलना मुश्किल है।
विज्ञापन

नागरिक मंच के पूर्व महासचिव हरीश भदूला कहते हैं कि शहर के लालबत्ती चौक को कोटद्वार की हृदयस्थली कहा जाता है। यहां पर यातायात कंट्रोल के नाम पर चौराहे को बंद कर इसका चौड़ीकरण का काम पिछले एक साल से चल रहा है। जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। पदमपुर सुखरो के मनोज रावत का कहना है कि उखड़ी और उबड़खाबड़ सड़क दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी है। इस मार्ग पर डिवाइडर लगाकर ट्रैफिक को यू टर्न के जरिए डायवर्ट किया गया है। डिवाइडर के दोनों यू टर्न पर सड़क पर गड्ढे पड़े हुए हैं। यहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और लोनिवि का एनएच खंड धुमाकोट चुप्पी साधे बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटद्वार शहर में कौड़िया से सिद्धबली के पास लोनिवि के गोदाम तक सड़क का डामरीकरण प्रस्तावित है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कर डामरीकरण कर दिया जाएगा।
-अरविंद जोशी, अपर सहायक अभियंता एनएच खंड धुमाकोट।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed