फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   तहसील में लटके रहे ताले, सरकारी दफ्तरों में रहा छुट्टी का माहौल

तहसील में लटके रहे ताले, सरकारी दफ्तरों में रहा छुट्टी का माहौल

Fri, 12 Apr 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
तहसील में लटके रहे ताले, सरकारी दफ्तरों में रहा छुट्टी का माहौल
कोटद्वार। करीब महीनेभर से लोकसभा चुनाव की तैैयारी में जुटे कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने शुक्रवार को चुनावी खुमारी उतारी। कोटद्वार के अधिकतर सरकारी विभागों में छुट्टी का माहौल रहा। तहसील सहित कई दफ्तरों पर ताले लटके मिले। इससे काम से आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। चुनावी भागदौड़ में रहे राजनेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शुक्रवार को पूरे दिन आराम किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरकारी दफ्तरों में इक्का-दुक्का अधिकारी और कर्मचारी देखने को मिले। अधिकतर विभागों के अधिकारी और कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगे होने के कारण जहां शुक्रवार को पौड़ी जिला मुख्यालय में रहे, वहीं अधिकतर कर्मचारी और अधिकारी चुनावी माहौल के चलते सेकंड सटरडे से एक दिन पहले ही दफ्तरों से नदारद हो गए। काम से दफ्तरों में गए लोगों को अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी बताई गई। कोटद्वार तहसील में शुक्रवार को ताले लटके रहे। कोषागार भवन में भी वीरानी छाई रही। सब रजिस्ट्रार दफ्तर में मात्र तीन कर्मचारी उपस्थित रहे। राजनीतिक दलों के दफ्तरों में भी वीरानी का आलम रहा। कांग्रेस के दफ्तर में चार-पांच लोग बैठे मिले, वहीं भाजपा के कैंप कार्यालय में भी तीन-चार कार्यकर्ता बैठे मिले।
विज्ञापन

निंबूचौड़ निवासी विनोद सिंह का कहना है कि वह किसी काम से तहसील आए थे, लेकिन तहसील में ताले लटके होने के कारण बैरंग लौटना पड़ रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत का कहना है कि शुक्रवार को ज्यादातर लोगों ने चुनावी खुमारी उतारी और घरों में ही आराम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को तहसील के समस्त स्टाफ की ड्यूटी पौड़ी निर्वाचन कार्य में लगी रही। इसके चलते तहसील दफ्तर बंद रहा। अन्य सरकारी दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
-मनीष कुमार सिंह, एसडीएम कोटद्वार।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed