फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बाइक सवार युवकों से चरस और नशीली गोलियां बरामद, तीन गिरफ्तार

बाइक सवार युवकों से चरस और नशीली गोलियां बरामद, तीन गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों से चरस और नशीली गोलियां बरामद, तीन गिरफ्तार
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने यूपी बार्डर स्थित कौड़िया चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान बाइक सवारों से चरस और नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को एसआई ओमवीर सिंह के नेतृत्व में कौड़िया में चेकिंग के दौरान नजीबाबाद की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोककर उसमें सवार तीनों युवकों की तलाशी ली गई। इस दौरान युवकों से 230 ग्राम चरस और 26 रैपरों में 255 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पकड़े गए युवकों में पुनीत चौहान उर्फ चीनी पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मुगलुशाह थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर, रवि कुमार पुत्र अनुज कुमार निवासी मकबरा थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर, विवेक कुमार पुत्र नंदराम प्रजापति निवासी सुभाषनगर थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed