{"_id":"5ba5242a867a55019a1f8a04","slug":"201537549354-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 सूत्री मांगों को लेकर वन श्रमिकों का कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 सूत्री मांगों को लेकर वन श्रमिकों का कार्य बहिष्कार जारी
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वन विभाग दैनिक श्रमिक, संविदा व आउटसोर्स श्रमिक संघ का कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। दैनिक श्रमिकों ने कहा कि मांगों का निराकरण होने तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
शुक्रवार को लैंसडौन वन प्रभाग, कालागढ़ टाइगर रिजर्व और भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन के दैनिक श्रमिकों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर डीएफओ कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने विभाग के आला अधिकारियों पर दैनिक श्रमिकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई दौर की वार्ता के बाद भी अधिकारी उनकी मांगों का निराकरण नहीं कर रहे हैं। 14 माह से वन श्रमिकों को उनका मानदेय तक नहीं मिला है, जिससे वन श्रमिकों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। धरना प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री सुरेश चंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मदन सिंह, हेमंत बुड़ाकोटी, आशीष कुमार, महिपाल सिंह, जगत सिंह, गुरमुख सिंह, मिथुन सिंह, अनूप रावत, संदीप कुमार, जीत सिंह, जसपाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद, बलविंदर सिंह, आशा देवी, यशोदा देवी व सुमनलता आदि मौजूद रहे।
-फोटो