फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जंगली जानवरों से निजात दिलाने को सड़कों पर उतरे ग्रामीण

जंगली जानवरों से निजात दिलाने को सड़कों पर उतरे ग्रामीण

Tue, 18 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
जंगली जानवरों से निजात दिलाने को सड़कों पर उतरे ग्रामीण
धुमाकोट। जंगली जानवरों के उत्पात से परेशान नैनीडांडा ब्लाक के ग्रामीणों का गुस्सा तहसील पर फूटा। सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने समस्या से निजात नहीं दिलाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को किसान संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों तहसील पहुंचे। उन्होंने जंगली जानवरों से खेती को बचाने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, वन मंत्री और डीएफओ को इस संबंध में ज्ञापन भी भेजा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण जंगली जानवरों के उत्पात से परेशान है, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी समस्या को अनदेखा कर रही है। कहा कि जंगली जानवरों द्वारा भारी नुकसान करने से ग्रामीण परेशान हैं और खेती बाड़ी छोड़ने को मजबूर। कहा कि अगर जंगली जानवरों के उत्पात से निजात नहीं दिलाई गई तो क्षेत्र के लोग गांव छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष चमन सिंह, चमन सिंह, जंगबहादुर नेगी, पद्मादत्त देवलाल, सुरेंद्र भदोला, प्रभात ध्यानी, पीसी जोशी के अलावा ग्राम प्रधान चोरगढ़, पीपली, पटोटिया, बड़ेथ, अदोड़ा, कसाना, क्वीन, चिनवाड़ी आदि गांवों के महिला मंगल दल व ग्रामीण तथा सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed