{"_id":"5afc68d84f1c1bdf408b5ce1","slug":"201526491352-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चे बिठाने पर होगी कार्रवाई: सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चे बिठाने पर होगी कार्रवाई: सीओ
Updated Wed, 16 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने शहर में बेलगाम दौड़ रही बाइक, ऑटो, रिक्शा, स्कूल बस और वैन की जांच कर चालान काटे। सीओ जेआर जोशी ने स्कूल बसों और अन्य वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाने पर कानूनी कार्रवाई की चेेतावनी दी है।
एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी के निर्देश पर बुधवार को बेलगाम दौड़ रहे वाहनों के चालान किए गए। दो दिन चले पुलिस के अभियान में दो टीमों ने 280 वाहनों के चालान काटकर 34,500 रुपये का जुर्माना वसूला। एसएसपी जोशी ने बताया कि कोटद्वार में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसने को पुलिस की दो टीमें लगा दी गई हैं। एक टीम की अगुवाई वे खुद कर रहे हैं, जबकि दूसरी टीम कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल के नेतृत्व में काम कर रही है। दोनों टीमों ने नजीबाबाद चौक पर स्कूल बसों, ऑटो, रिक्शा, ई-रिक्शा, स्कूल बस, वैन और दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान वाहनों पर पीली पट्टी न लगाने, चालकों द्वारा चप्पल पहनकर वाहन चलाने, सीट बैल्ट न लगाने, वाहनों में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने समेत अन्य मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने पर पुलिस ने चालान किए।