{"_id":"5a734bec4f1c1b93268b7bb1","slug":"201517505516-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने जवानों पर हुई एफआईआर के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने जवानों पर हुई एफआईआर के विरोध में दिया धरना
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेेवा परिषद कोटद्वार ने कश्मीर में सैनिकों पर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से रक्षामंत्री को भेजे ज्ञापन में एफआईआर को वापस लेने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को समिति के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल के नेतृत्व में कोटद्वार तहसील में सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक कश्मीर में बहादुरी और ईमानदारी से देश की सेवा कर रहे हैं, लेकिन वहां के अराजक तत्व कश्मीर के नौजवानों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहे हैं। ऐसे में सैनिकों को आत्मरक्षा में अपना बचाव करना लाजिमी है। उन्होंने रक्षामंत्री को ज्ञापन भेजकर सैनिकों पर दर्ज हुई एफआईआर को वापस लेने की मांग की है।
प्रदर्शन में समिति के सचिव महानंद ध्यानी, कोषाध्यक्ष बलवान सिंह, कै. सीपी डोबरियाल, अनूप सिंह बिष्ट, महेश चंद्र नेगी व दर्शन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो