फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए सतपुली में गरजे आंदोलनकारी

गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए सतपुली में गरजे आंदोलनकारी

Mon, 29 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए सतपुली में गरजे आंदोलनकारी
सतपुली। गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग को लेकर सतपुली में उत्तराखंड राजधानी संघर्ष समिति की ओर से जनसभा आयोजित की गई। इसमें आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और गैरसैंण को शीघ्र प्रदेश की राजधानी बनाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को सतपुली के हनुमान मंदिर चौक में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने प्रदेेश सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि जिन सपनों के लिए आंदोलनकारियों ने अपनी जान गंवा दी, आज भी वे पहाड़ के विकास के सपने पूरे नहीं हुए हैं। सरकार को आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप गैरसैंण को हर हाल में राजधानी बनाना चाहिए। गैरसैंण राजधानी बनाए जाने से न सिर्फ हाशिए पर जा चुके पहाड़ को विकास के पथ पर अग्रसर किया जा सकेगा, बल्कि देश के प्रख्यात शहरों में शामिल देहरादून की दुर्दशा को भी पटरी पर लाया जा सकेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी तीरथ सिंह राही, व्यापार मंडल अध्यक्ष थामेश्वर प्रसाद कुकरेती, छात्र संघ चौबट्टाखाल अध्यक्ष अजय सिंह, हिमांशु खत्री, अरविंद निराला, विजय सिंह, नरेंद्र सिंह नेगी, होशियार सिंह बिष्ट, विनोद धस्माना, अनुसूया प्रसाद, इंदर सिंह व विष्णु सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed