{"_id":"5a5253394f1c1b0a788b7314","slug":"201515344697-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के विरोध में संघर्ष समिति ने दाखिल की याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के विरोध में संघर्ष समिति ने दाखिल की याचिका
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में नगर निगम विरोध संघर्ष समिति ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने बताया कि उनकी ओर से याचिका उत्तराखंड सरकार के विरुद्ध दाखिल की गई है। इसमें प्रदेेश के मुख्य सचिव, सचिव शहरी विकास विभाग, निदेशक शहरी विकास विभाग, जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल और खंड विकास अधिकारी दुगड्डा को प्रतिवादी बनाया गया है।
रविवार को सुखरौ देवी मंदिर में आयोजित नगर निगम संघर्ष समिति की बैठक में डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि याचिका में उन्होंने बताया कि संविधान और कानून की अनदेेखी कर कोटद्वार नगर निगम का गठन किया गया है। इसके कारण नगर निगम के लिए जारी अधिसूचना खारिज करने योग्य है। 73 गांवों को जबर्दस्ती गैरकानूनी ढंग से निगम में सम्मलित किया जा रहा है। कहा कि उच्च न्यायालय आठ जनवरी को याचिका पर सुनवाई करेगा।
बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजाराम अंथवाल, विजय ध्यानी, हरीश घिल्डियाल, प्रवेंद्र सिंह रावत, चंद्रप्रकाश नैथानी, चंद्रमोहन नेगी, कोमल सजवाण व गोविंद डंडरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
नगर निगम के विरोध में किया प्रदर्शन
नंदपुर और हल्दूखाता पटवारी चौकी में ग्रामीणों का धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। लोगों ने भाबर क्षेत्र की मोटाढांक पट्टी की नंदपुर पटवारी चौकी और कलालघाटी पट्टी की हल्दूखाता पटवारी चौकी में धरना प्रदर्शन किया।
रविवार को यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता पटवारी चौकियों में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार पर जनविरोधी नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं कर रही है। यहां बनने वाले मेडिकल कालेज, कण्वाश्रम के लिए बनाई गई योजनाओं पर काम ठप है। भू माफियाओं के दबाव में भाबर की ग्रामीण जनता पर नगर निगम थोपा जा रहा है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री पुष्कर सिंह रावत, श्रवण सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, बालम सिंह नेगी, देवेंद्र नेगी, रेखा सकलानी, सीमा बिष्ट, सुषमा बिष्ट, शिवदत्त सकलानी, दीपक रावत, लता डबराल आदि मौजूद थे।