{"_id":"5a29783b4f1c1bc45b8bab3e","slug":"201512667195-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदतर हालात में है यमकेश्वर का पर्यटक आवास गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदतर हालात में है यमकेश्वर का पर्यटक आवास गृह
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। ब्लाक में स्थित पर्यटक आवास गृह यमकेश्वर की हालत इस समय खस्ताहाल है। 4 जुलाई 2005 को 20 बेड के इस पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण तत्कालीन सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री ले. जनरल टीपीएस रावत (रि.) के द्वारा किया गया था। यमकेश्वर क्षेत्र में यह एकमात्र पर्यटक आवास गृह है, लेकिन वर्तमान समय में पर्यटक आवास गृह में कैंटीन की सुविधा न होने से लोगों को खाना खाने के लिए दुकानों पर निर्भर रहना पड़ता है।
यमकेश्वर में स्थित शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं, लेकिन पर्यटक आवास गृह की स्थिति ठीक न होने के कारण उनको मायूस लौटना पड़ता है। महेश सिंह, मुकेश सिंह, ग्राम प्रधान सीला आशीष रतूड़ी, जितेंद्र सिंह, दीपक चंद्र, विकास चंद्र, अखिलेश सिंह का कहना है कि यमकेश्वर में स्थित पर्यटक आवास गृह की वर्तमान समय में स्थिति काफी खराब है। यमकेश्वर पर्यटक आवास गृह के मैनेजर विमल पांडेय ने बताया कि पर्यटक आवास गृह के रखरखाव के लिए शासन की ओर से बजट नही मिल रहा है, जिससे आवास गृह की स्थिति को सुधारा नही जा सकता है। कर्मचारियों के न होने से आवास गृह की कैंटीन भी बंद करनी पड़ रही है।