फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सोमवार को पुलिस छावनी बना रहा कोटद्वार शहर

सोमवार को पुलिस छावनी बना रहा कोटद्वार शहर

Mon, 27 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस छावनी बना रहा कोटद्वार शहर
कोटद्वार। नगर निगम विरोधी संघर्ष समिति की महारैली से सोमवार को पुलिस प्रशासन हलकान रहा। विरोध, हंगामे की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था। शहर की हर सड़क और चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। निगम विरोधी रैली के चलते ही प्रशासन को वीईएल से सीएम का हैलीपैड बदलकर ग्रास्टनगंज ले जाना पड़ा। सीएम के कार्यक्रम में इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी कि जनसभा स्थल पर भी हर किसी को मेटल डिटेक्टर और सघन चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने जहां पूरे जिले की फोर्स कोटद्वार में तैनात कर दी, वहीं नगर निगम विरोधी रैली को देेखते हुए हरिद्वार और देहरादून समेत कई जिलों से भी फोर्स मंगवानी पड़ी। सोमवार को पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सीएम के आने से लेकर जाने तक झंडाचौक से बदरीनाथ मार्ग की ओर वाहनों की आवाजाही तो बंद रही ही, बाइक सवारों को भी नहीं जाने दिया गया। लोगों को अपने काम के लिए भी पैदल ही जाना पड़ा। ग्रास्टनगंज से लेकर पूरे सिद्धबली मार्ग, बदरीनाथ मार्ग, नजीबाबाद मार्ग, देवीरोड, स्टेशन रोड, पुराना सिद्धबली मार्ग तक पुलिस फोर्स तैनात रही। मालवीय उद्यान में ग्रामीणों की निगम विरोधी महारैली को समय से निपटाने के लिए खुद एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी को कमान संभालनी पड़ी। महारैली में हो रही देरी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मालवीय उद्यान में डेरा डालकर ग्रामीणों की जनसभा को जल्द निपटवाया। नगर निगम विरोधी रैली से निपटने के लिए एडीएम रामजी शरण शर्मा, एएसपी डा. हरीश वर्मा, सीओ जेआर जोशी, एसडीएम राकेश तिवारी समेत कई पुलिस अधिकारी व मजिस्ट्रेट कोटद्वार में व्यवस्थाएं संभाले रहे।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed