{"_id":"5a0c73b34f1c1b76678bb7c4","slug":"201510765491-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फील्ड में कार्यरत वन उपज रक्षक ग्रेड वेतन के लाभ से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फील्ड में कार्यरत वन उपज रक्षक ग्रेड वेतन के लाभ से वंचित
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड वन विकास निगम संयुक्त संघर्ष समिति की चिड़ियापुर प्रथम डिपो में वन उपज रक्षक और स्केलर की आयोजित बैठक में फील्ड में कार्यरत वन उपज रक्षकों ने ग्रेड वेतन के लाभ से वंचित रखने पर रोष जताया गया। उन्होंने प्रबंधक निदेशक से शीघ्र ग्रेड वेतन का लाभ दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर सर्वसम्मति से राजेंद्र प्रसाद नौडियाल को अध्यक्ष बनाया गया।
समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौडियाल ने कहा कि प्रबंध निदेशक द्वारा सहायक लौगिंग अधिकारी ग्रेड पे 2800 का समविलियन उपलौगिंग में कर दिया है, जिसका लाभ मात्र स्केलर संवर्ग को दिया गया है। उनका अनुमोदन प्रबंध निदेशक ने 26 सितंबर को किया है, जबकि फील्ड में कार्यरत वन उपज रक्षक को उक्त लाभ से वंचित किया जा रहा है। कहा कि तीन पदोन्नति वेतनमान, प्रथम स्केलर, द्वितीय लौगिंग, सहायक लौगिंग अधिकारी का (2800 रुपए ग्रेड पे) उप लौगिंग अधिकारी में समविलियन कर उप लौगिंग अधिकारी कर दिया गया है, जिसका ग्रेड वेतन 4200 रुपये अनुमन्य है। इसका लाभ वन उपज रक्षक को भी दिया जाना चाहिए। कहा कि जिन वन उपज रक्षकों की पदोन्नति स्केलर संवर्ग में हुई है, उन्हें भी पद के अनुरूप समान कार्य समान वेतन का लाभ न देकर ग्रेड पे 2800 रुपये पर ही रोक गया है, जिससे वन उपज रक्षकों में रोष है। उक्त मांग के निस्तारण को लेकर प्रथम चरण में प्रबंधक निदेशक और दूसरे चरण में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया है। एक सप्ताह के अंदर मांग का निस्तारण न होने पर संघर्ष समिति न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होगी। इस मौके पर पूरण चंद द्विवेदी, चंद्रपाल सिंह, सोहनलाल जखमोला, आनंद सिंह नेगी, वीरेंद्र कुमार, उमानंद लखेड़ा, विक्रम सिंह नेगी, भीम सिंह, सरत सिंह असवाल, डब्बल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
-फोटो