फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   चाइनीज पटाखों ने झुलसाया, दो दर्जन पहुंचे अस्पताल

चाइनीज पटाखों ने झुलसाया, दो दर्जन पहुंचे अस्पताल

Fri, 20 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
चाइनीज पटाखों ने झुलसाया, दो दर्जन पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
कोटद्वार। दिवाली पर करीब दो दर्जन से अधिक लोग पटाखों से झुलस गए। इनमें से कई को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इनमें कई घायलों ने बताया कि वे लोग चीनी पटाखों से झुलसे हैं।
बृहस्पतिवार की रात दीपावली में पटाखे जलाने में घायल हुए लोगों का कहना है कि उन्हें पटाखों का अंदाजा नहीं था। खासकर चीनी बम सबसे खतरनाक साबित हुए। देवीरोड निवासी आशीष कुमार का कहना है कि वह बच्चे को पटाखे छुड़ा रहे थे। इसी बीच एक बड़े अनार की चपेट में आने से उनका हाथ बुरी तरह झुलस गया। शिब्बू नगर निवासी हिमांशु का भी यही हाल हुआ।
विज्ञापन

राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में उपचार कराने वालों में शिवपुर के सात साल के लक्षित, कालाबड़ निवासी संदीप, हरिसिंगपुर निवासी सुमन कुमार, गाड़ीघाट निवासी अविनाश, बद्रीनाथ मार्ग निवासी सोनू समेत दर्जन भर लोग शामिल थे। करीब एक दर्जन लोगों ने अपना उपचार डॉक्टरों के आवास और प्राइवेेट क्लीनिक खुलवाकर करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांडाखाल निवासी सोमप्रकाश कंडवाल, पदमपुर कोटद्वार निवासी रुपचंद्र लखेड़ा, यमकेश्वर के शशिभूषण अमोली, भाबर के रमेश सिंह नेगी बताते हैं कि क्षेत्र में कई लोग आतिशबाजी के कारण झुलसे हैं। पटाखों के अंदर ज्यादा बारूद भरा होने के कारण बच्चे ज्यादा झुलसे हैं। उन्होंने अगली दिवाली से केवल दीए जलाकर प्रकाशोत्सव मनाने का संकल्प लिया है। बताया कि चीनी पटाखों और लड़ियों का बहिष्कार केवल नारों तक सिमटा रहा। जमकर चीनी निर्मित पटाखों और लड़ियों की बिक्री हुई। बताया कि आम उपभोक्ताओें को ये पटाखे और लड़ियां भारत में बनी कहकर बेची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed