फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मलबा सफाई को लेकर काशीरामपुर में दो पक्षों में चले लात-घूसे

मलबा सफाई को लेकर काशीरामपुर में दो पक्षों में चले लात-घूसे

Wed, 09 Aug 2017 09:24 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
मलबा सफाई को लेकर काशीरामपुर में दो पक्षों में चले लात-घूसे
कोटद्वार। गत 03/04 की रात आई बारिश से आए मलबे की सफाई को लेकर बुधवार को काशीरामपुर गांव में दो पक्षों में लात-घूसे चल गए। स्थानीय लोगों की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

काशीरामपुर गांव निवासी बलबीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर में बताया कि वह बुधवार को वह घर से बाजार की ओर जा रहा था। इस दौरान मिलट्री पुल के निकट पानी की निकासी को लेकर सोनू और चंद्रपाल में बोलचाल हो रही थी। दोनों की बोलचाल में जब उसने समझाने का प्रयास किया तो तभी दीपक, प्रदीप, बिट्टू, कपिल भागकर आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। इसके बाद सोनू की पिटाई भी कर दी। दूसरे पक्ष चंद्रपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि बुधवार की पूर्वाह्न 11 बजे के करीब मजदूरों से मलबा हटवाने के लिए कहा तो आमपड़ाव निवासी दिलेंद्र गौड़ियाल, विनोद कुमार, बलवीर, सोनू, ज्ञानी ने उनके साथ मारपीट और गाली गालौच कर दी। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया था। विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को किसी तरह से शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने विवाद में घायल बलवीर सिंह का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल ने बताया कि बलवे समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed