{"_id":"5985f92f4f1c1b5f418b45f1","slug":"201501952303-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपुली में चौथे दिन खुला बाजार, हालात सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपुली में चौथे दिन खुला बाजार, हालात सामान्य
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतपुली। सतपुली कस्बे में बवाल के बाद तीन दिन तक बाजार बंद रहने के बाद चौथे दिन बाजार खुल गया। आंदोलनकारियों ने एसएसपी और सतपुली थाने के पुलिस कर्मियों को हटाए जाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है।
शनिवार को विभिन्न संगठनों के लोग हनुमान मंदिर में एकत्र हुए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर सतपुली के शांत वातावरण में जहर घोलने का आरोप लगाया। एसएसपी द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके कारण कस्बे के असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने सतपुली के युवा व्यापारी मनवर सिंह रावत की मौत होने पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी याद में बाजार बंद रखने का निर्णय वापस ले लिया गया। इसके बाद सतपुली बाजार खोल दिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल, कमलेश डुकलान, संजय कुकरेती, जयदीप नेगी, वीरेंद्र नेगी, इंदु जुयाल, कुसुम खंतवाल व सुनील डंडरियाल आदि मौजूद थे।