{"_id":"596a4a4a4f1c1b2c598b473f","slug":"201500138058-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीडांडा की उपेक्षा पर भड़के जनप्रतिनिधि, तालाबंदी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीडांडा की उपेक्षा पर भड़के जनप्रतिनिधि, तालाबंदी की
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट (ब्यूरो)। जिला योजना और विकास कार्यों में नैनीडांडा ब्लॉक की लगातार उपेक्षा से खफा ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल की अगुवाई में प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि नई सरकार के आते ही नैनीडांडा विकासखंड की घोर उपेक्षा होने लगी है।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जिला योजना में नैनीडांडा ब्लॉक के प्रस्तावों को तरजीह नहीं दी जा रही है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। क्षेत्र के लोग व जनप्रतिनिधि क्षेत्र की उपेक्षा से आक्रोशित हैं। विकासखंड की उपेक्षा का यह सिलसिला बंद न हुआ, तो जनप्रतिनिधि सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएंगे। आरोप लगाया कि ब्लॉक में कई महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े हैं, जिन पर नियुक्ति नहीं की जा रही है। यहां से स्थानांतरित होने वाले कर्मचारियों के स्थान पर भी नियुक्ति नहीं हो रही है।
प्रदर्शनकारियों में कनिष्ठ उपप्रमुख महेंद्र सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष ललित पटवाल, जिला पंचायत सदस्य बबली बिष्ट, बीडीसी सदस्य प्रदीप सिंह, धर्मबीर सिंह, सिद्धि देवी, रचना देवी, प्रधान सुलोचना देवी, विनीता देवी, ऊषा देवी, जवाहर सिंह, अनीता देवी आदि मौजूद थे।