{"_id":"5c8fccebbdec2214173a223f","slug":"191552927979-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 बड़े बकाएदार उद्यमियों की राजस्व वसूली के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 बड़े बकाएदार उद्यमियों की राजस्व वसूली के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार शहर के साथ ही जशोधरपुर के कई स्टील प्लांटों के मालिकों और प्रतिष्ठानों पर सरकारी देनदारी लाखों में पहुंचने पर उनके खिलाफ राजस्व वसूली के आदेश हो गए हैं। लाखों के इन बकाएदारों में एक लाख रुपये से अधिक की धनराशि के 10 बकाएदारों की सूची प्रशासन ने तहसील परिसर की दीवार पर चस्पा कर दी है।
वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर विभिन्न विभागों ने जहां बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वहीं बकाएदारों से वाणिज्य कर और ऋणों की वसूली न होने पर विभागों ने इन मामलों की राजस्व वसूली (आरसी) के लिए प्रशासन को लिख दिया है। जिलाधिकारी ने ये मामले वसूली के लिए तहसीलों को भेज दिए हैं। कोटद्वार तहसील प्रशासन को जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में कई स्टील प्लांटों पर वाणिज्य कर की लाखों रुपये बकाया की सूची मिली है। इसे राजस्व विभाग ने संस्थानों के नाम और धनराशि को अंकित करते हुए तहसील की दीवार पर अंकित कर चस्पा कर दी है।
एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि वाणिज्य कर का जशोधरपुर स्थित जय मातेश्वरी स्टील प्राइवेट लिमिटेड पर 38,89,567 लाख रुपये, पुष्कर स्टील पर 69,38,333 लाख और देवी रोड स्थित जिला परिषद मार्केट के दिनेश गारमेंट पर 13,30,510 लाख रुपये बकाया है। तहसील परिसर में चस्पा की गई सूची में बैंकों के बकाएदार भी शामिल हैं। इसमें काशीरामपुर तल्ला निवासी धीरज सिंह पर ओरिएंटल बैंक के 4,31,654 लाख, गाड़ीघाट निवासी अनीस उप्पल पर केनरा बैंक के 2,09,597 लाख, सैनिक कालोनी तड़ियाल चौक निवासी राकेश रावत पर स्टेट बैंक के 2,16,402 लाख, लकड़ीपड़ाव निवासी उस्मान पर ओरिएंटल बैंक के 2,13,266 लाख, जीवानंदपुर निवासी चंदन सिंह पर स्टांप एक्ट के 1,35,476 लाख रुपये का बकाया चल रहे हैं।
विज्ञापन
फोटो