{"_id":"5c8fcbe4bdec2214161d530c","slug":"191552927716-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहन क्रिकेट एकेडमी ने जीता क्रिकेट टुर्नामेंट का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहन क्रिकेट एकेडमी ने जीता क्रिकेट टुर्नामेंट का फाइनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रेड इलेवन रोहन क्रिकेट एकेडमी ने जीत लिया है। सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रेड इलेवन रोहन क्रिकेट एकेडमी ने यलो इलेवन मुस्याखांद को 142 रनों से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच मो. इल्यास और मैन ऑफ द सीरीज संदीप पंत चुने गए।
सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में यलो इलेवन मुस्याखांद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। रेड इलेवन रोहन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 271 रन बनाए। मो. इल्यास ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों पर शतक बनाया, जबकि विनय केष्टवाल ने 68 रनों की पारी खेली। यलो इलेवन की ओर से कुलदीप ने तीन विकेट और अंकित बिष्ट ने दो विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी यलो इलेवन मुस्याखांद की पूरी टीम 129 रनों पर सिमट गई। हरीश ने सबसे अधिक 35 रन बनाए। रेड इलेवन की ओर से शैलेश और विनोद ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मो. इल्यास को चुना गया। उन्होंने पांच मैचों में 449 रन बनाए। मैन ऑफ द सीरीज संदीप पंत चुने गए।
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बलूनी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, रोशन भारद्वाज और आयोजन समिति के अध्यक्ष जसवीर बिष्ट ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी। इस मौके पर आयोजन समिति के सचिव सुरेंद्र बिष्ट, विजय रावत, सुधीर नेगी, अमित चौहान, अमित चौधरी, मोहित गर्ग, प्रेम नेगी, दीपक बड़थ्वाल व सतीश रावत आदि मौजूद रहे।