{"_id":"5bf82dbebdec2241ab338835","slug":"191542991294-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गुरु नानक का प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गुरु नानक का प्रकाशोत्सव
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर के गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारा श्रीसिंह सभा में शुक्रवार को सिखों के पहले गुरु नानकदेव जी का 549वां प्रकाशोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तड़के प्रभात फेरी निकाली गई। दोपहर तक अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद आयोजित लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रकाशोत्सव के मौके पर गुरुद्वारे को फूलों और लाइटों से सजाया गया है।
शुक्रवार तड़के संगत ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारे में सुबह नौ बजे अखंड पाठ साहिब को भोग लगाया गया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कंवलजीत सिंह ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि गुरुनानक देव ने सभी धर्मो को एक नाम रूपी माला में पिरोया है। हम सभी को परमात्मा के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में अरदास कर सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर लैंसडौंन के विधायक दिलीप रावत, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, गुरुद्वारे के अध्यक्ष देवेंद्र भाटिया, महेश भाटिया, राकेश आहूजा, राजकुमार छावड़ा, सरदार महेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, संदीप सिंह, संजय भाटिया, राजू सेवादार, बिट्टू भाटिया, रमेश भाटिया, गोल्डी भाटिया, बंटी भाटिया, अश्विनी भाटिया, पूर्व सभासद विनय भाटिया आदि मौजूद रहे।