{"_id":"5be5b84ebdec22696e0e56b2","slug":"191541781582-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरसिंगपुर व रतनपुर में हाथी ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसिंगपुर व रतनपुर में हाथी ने मचाया उत्पात
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
elephant
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। यूपी के बिजनौर वन प्रभाग की सीमा से सटे सुखरो पट्टी के हरसिंगपुर और रतनपुर में हाथी ने बृहस्पतिवार देर रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने काश्तकारों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही कई घरों की चहारदीवारी तोड़ दी। कोटद्वार वन विभाग की टीम ने पटाखे फोड़कर हाथी को आबादी से खदेड़ा।
बृहस्पतिवार रात 11 बजे एक हाथी बीईएल रोड पर बिजनौर वन प्रभाग की तारबाड़ तोड़ते हुए रतनपुर आबादी में घुस गया। यहां हाथी ने काश्तकार प्रेम सिंह नेगी के एक बीघा में लगी आलू की फसल रौंद डाली। शोर मचाने पर हाथी गांव में ऊपर की ओर बढ़ने लगा। इस दौरान हाथी ने हरसिंगपुरपुर निवासी नवीन रावत की चहारदीवार तोड़कर उसके खेतों में घुस गया। हाथी के धमकने से पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। हाथी को भगाने के लिए लोगों ने पटाखे फोड़े, लेकिन हाथी नहीं भागा। इसके बाद कोटद्वार में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को सूचना दी गई। घंटों बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गश्ती दल को गांव में भेजा। कई राउंड फायर और पटाखे फोड़ने के बाद हाथी ने कई अन्य चहारदीवारी तोड़ते हुए कालोनियों के बीच से होता रतनपुर-शिब्बूनगर मार्ग पर निकल गया। ग्रामीणों ने हाथी द्वारा किए गए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। कोटद्वार के रेंज अधिकारी आरपी पंत ने बताया कि नुकसान का आकलन कराया जाएगा।