{"_id":"5bc2208fbdec22696a3acded","slug":"191539448975-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का दुगड्डा ब्लाक बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का दुगड्डा ब्लाक बना चैंपियन
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय अंतर विद्यालयी शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विभिन्न वर्गों में माधवी, मनीष पासवान और मिथुन को व्यक्तिगत और 120 अंकों के साथ दुगड्डा ब्लाक प्रतियोगिता का ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया।
शनिवार को शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन 200 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में अंकित ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय और अखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सोनिका बिष्ट ने पहला, सोनाली ने दूसरा और सोनाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 150 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में मिथुन, मोहित, गोपाल सिंह, बालिका वर्ग में शिवानी, सोनाली, संजना, 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में मनीष पासवान, अर्जुन चौहान, गौरव रावत, 50 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अर्जुन चौहान, रोहित सिंह, हिमांशु ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
व्यक्तिगत जूनियर बालिका वर्ग में आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार की छात्रा माधवी, जूनियर बालक वर्ग में जीआईसी गंगाभोगपुर के छात्र मनीष पासवान, सब जूनियर बालक वर्ग में माध्यमिक विद्यालय गंगाभोगपुर के छात्र मिथुन को चैंपियन घोषित किया गया। ओवर ऑल प्रदर्शन पर 120 अंक लाकर दुगड्डा ब्लाक चैंपियन बना। 69 अंकों के साथ यमकेश्वर दूसरे और 62 अंक लाकर खिर्सू ब्लाक तीसरे स्थान पर रहा। शिक्षकों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक विनोद पंत, जीआईसी सुखरो के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह रावत, बृजमोहन ममगाईं, धीरेंद्र सिंह रावत, सिद्धार्थ कोटनाला, अनुज देवरानी, नीरज पटवाल, राजगौरव, मुनीष रावत, महेंद्र सिंह व राजकुमार यादव आदि मौजूद थे।
-फोटो