{"_id":"6ae481db2ba28e9f5b0add49","slug":"information-about-schemes-given-to-cattle-farmers-in-the-camp-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127720-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शिविर में पशुपालकों को दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शिविर में पशुपालकों को दी योजनाओं की जानकारी
Fri, 30 Oct 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। पशुपालन विभाग की ओर से रिखणीखाल ब्लॉक के नौदानू में पशु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 24 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया।
शिविर में पशुपालकों को केंद्र और राज्य सरकार की स्वरोजगार परक एवं स्वावलंबन योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। क्षेत्र प्रसार अधिकारी हर्ष मोहन नेगी ने पशुपालकों की समस्याएं सुनकर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने पशुधन बीमा योजना की जानकारी देते हुए सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का बीमा कराने का अनुरोध किया। कहा कि पशुधन का स्वास्थ्य और उत्पादकता बेहतर बनाकर पशुपालन को आजीविका का एक सशक्त माध्यम बनाया जा सकता है। शिविर में पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य विनोद रावत, सहायक पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पैरा वैट) लक्ष्मण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद