फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दूसरे दिन भी तहसील में पसर रहा सन्नाटा, मायूस होकर लौटे लोग

दूसरे दिन भी तहसील में पसर रहा सन्नाटा, मायूस होकर लौटे लोग

Tue, 19 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी तहसील में पसर रहा सन्नाटा, मायूस होकर लौटे लोग
कोटद्वार। कोटद्वार के उपजिलाधिकारी के दो दिन के अवकाश पर चले जाने के कारण मंगलवार को दूसरे दिन भी कोटद्वार की तहसील अधिकारी विहीन रही। तहसील में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पद पहले से ही खाली चल रहे हैं, ऐसे में एसडीएम के दो दिन की छुट्टी पर जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार को भी एसडीएम अवकाश पर रहेंगे। डीएम पौड़ी ने लैंसडौन के एसडीएम कमलेश मेहता को कोटद्वार तहसील में बैठने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दो दिन से कोटद्वार तहसील बिना अधिकारियों के ही चल रही है। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के दफ्तरों में ताले देख दूरदराज से आए लोग निराश होकर लौटे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल व महामंत्री राजेंद्र जजेड़ी का कहना है कि कोटद्वार तहसील में अधिकारियों की कमी लोगों को परेशान किए हुए है। उन्हें प्रमाणपत्रों को बनाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पौड़ी सुशील कुमार ने बताया कि लैंसडौन के एसडीएम को व्यवस्था पर कोटद्वार भेजा जा रहा है। जल्द ही कोटद्वार में तहसीलदार और नायब तहसीलदार की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed