{"_id":"5a300e004f1c1b6a678c1532","slug":"191513098752-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के विरोध में यूकेडी ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के विरोध में यूकेडी ने किया धरना-प्रदर्शन
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल ने नगर निगम के विरोध में भाबर क्षेत्र के कलालघाटी पटवारी चौकी में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए शीघ्र नगर निगम को वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उत्तराखंड आंदोलन की तर्ज पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलालघाटी पटवारी चौकी में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पार्टी संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि भाबर के गांवों की भूमि को बिल्डर्स और भू माफियाओं के हवाले कर बेचने के लिए नगर निगम बनाया गया है। राज्य सरकार गांववासियों की दुश्मन बन गई है। भाबर की जनता अपनी भूमि की रक्षा और टैक्स से बचने की लड़ाई जारी रखेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत ने कहा कि पार्टी कोटद्वार के विकास के मुद्दों और नगर निगम के दुष्परिणामों से ग्रामीणों की रक्षा और भष्ट्राचार के विरुद्ध अपना संघर्ष जारी रखेगी। भू-माफियाओं के मनसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर दर्शन सिंह नेगी, प्रकाश बमराड़ा, श्रवण सिंह रावत, मनोहर सिंह नेेगी, कैलाश जोशी, अनिल अग्रवाल, पवन कुमार, दीपक कुमार, बालम सिंह नेगी, राकेश सिंह, कुलदीप कुमार, प्रताप सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।