{"_id":"5a218d5f4f1c1b59678bf7e5","slug":"191512148319-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगंध पौधों के कृषिकरण से सुदृड़ होगी राज्य की आर्थिकी: त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगंध पौधों के कृषिकरण से सुदृड़ होगी राज्य की आर्थिकी: त्रिवेंद्र
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन/सतपुली। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल के ज्योलिकोट निवासी एक काश्तकार से तेजपत्ते का रवन्ना दिखाने के नाम पर पांच सौ रुपये की वसूली करने वाले दरोगा को निलंबित करने के आदेश एसएसपी नैनीताल को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई जयहरीखाल के पीड़ा डोब में आयोजित पादप सगंध की संगोष्ठी में शामिल होने आए काश्तकार की शिकायत पर की है।
शुक्रवार को जब पीड़ा डोब में सगंध पादप आसवान केंद्र के उद्घाटन के बाद काश्तकार अपने अनुभव बांट रहे थे, तभी नैनीताल के ज्योलिकोट निवासी प्रगतिशील काश्तकार पूरन चंद्र चंदोला ने काश्तकारों की व्यावहारिक परेशानियों की ओर सीएम का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने उनके बेटे से तेजपत्ते का रवन्ना दिखाने के नाम पर एक दरोगा द्वारा पांच सौ रुपये की वसूली किए जाने की बात मंच से कही। बताया कि कुछ देर पहले ही उनके बेटे का फोन आया था। बेटे ने बताया कि जब वह तेजपत्ते का ट्रक लेकर कालाढूंगी आ रहा था तो वहां तैनात एक दरोगा ने तेजपत्ते का रवन्ना दिखाने के नाम पर उससे पांच सौ रुपये वसूल लिए।
पूरन चंद चंदोला ने कहा कि सरकार चाहे जितनी भी योजनाएं चलाएं, उसका फायदा तभी मिलेगा जब उससे जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयां दूर होंगी। काश्तकार अपनी बात कह ही रहा था कि सीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नैनीताल के एसएसपी को फोन कर तेजपत्ते का रवन्ना मांगने वाले दरोगा की पहचान कर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दे डाले। सीएम ने अपने संबोधन के दौरान मंच से भी इस बात का जिक्र किया, जिसका उपस्थित जनसमुदाय ने ताली बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
सगंध पौधों के कृषिकरण से सुदृढ़ होगी राज्य की आर्थिकी: त्रिवेंद्र
पीड़ा डोब गांव में सगंध फार्मिंग आसवन संयत्र का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
लैंसडौन/सतपुली।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम पीड़ा डोब में लेमन ग्रास आसवन संयंत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि सगंध फार्मिंग सूबे में रोजगार के नए आयाम स्थापित कर सकती है। काश्तकारों को पारंपरिक फसलों का मोह छोड़कर सगंध फार्मिंग की ओर ध्यान देना चाहिए। ताकि कम लागत एवं मेहनत में पारंपरिक खेती की अपेक्षा कई गुना ज्यादा लाभ मिले। उन्होंने ग्रामीणों से कपूर की खेती, भांग की खेती, लेमन ग्रास की खेती समेत अन्य सगंध पौधों की सामूहिक खेती करने की अपील की। कहा कि लोगों को नौकर बनने की मानसिकता त्यागकर नौकरी देने की मानसिकता बनानी होगी।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सगंध फार्मिंग द्वारा खाली पड़े खेतों का पुनरूद्वार विषय पर आयोजित कृषि गोष्ठी का भी शुभारंभ किया। कहा कि सगंध पौधों के कृषिकरण से राज्य की आर्थिकी सुदृढ़कर रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने पीड़ा क्लस्टर के माध्यम से लेमन ग्रास से तेल निकालने की ग्रामीण योजना को क्षेत्र की बड़ी योजना और उपलब्धि बताया।
पर्यटन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश को ऑर्गेनिक स्टेट बनाना राज्य सरकार का लक्ष्य है। इसे एरोमेटिक टूरिज्म से जोड़कर पहाड़ में विकास के नए द्वार खोले जाएंगे। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सूबे में चकबंदी को समय की आवश्यकता बताया। इसके लिए नौजवानों को एकजुट होने की अपील की। लैंसडौन विधायक दलीप रावत ने राज्य सरकार को पलायन एवं भ्रष्टाचार पर बेहद गंभीर बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा का संचालन महामंत्री वीरेंद्र रावत ने किया।
इस अवसर पर प्रगतिशील काश्कार पूरनचंद व रामानंद आदि ने भी अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रगतिशील काश्तकारों को भी सम्मानित किया। समारोह में जिलाधिकारी पौड़ी सुशील कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, सचिव उद्यान डी सेंथिल पांडियन,मुख्यमंत्री के बड़े भाई बृजमोहन रावत एवं वीरेंद्र रावत, राजेंद्र रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित मोहन खंतवाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
.लैंसडौन के विकास को देगें नई दिशा
लैंसडौन। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कार्यक्रम दौरान कहा कि लैंसडौन के पर्यटन विकास के लिए वर्षों से चली आ रही व्यवस्था को बदल दिया गया है। कहा कि फतेहपुर से लैंसडौन के राष्ट्रीयकृत मार्ग की व्यवस्था को खत्म करने के शासनादेश कर दिए गए हैं। इससे लोगों को समुचित परिवहन सुविधा मिलेगी। कहा कि मधुगंगा नदी पर झील बनाकर पर्यटक गतिविधियां बढाई जाएगी। कहा कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रामीण विरासत को सहेजकर पर्यटन गतिविधियां बढ़ाना है। लोग अपने घरों को विरासत के रूप में संजोएं।
.
फोटो समाचार
जारी
चंद्रमोहन शुक्ला