फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मालन रपटे पर दुर्घटनाओं का सरकारी इंतजाम

मालन रपटे पर दुर्घटनाओं का सरकारी इंतजाम

Tue, 28 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
मालन रपटे पर दुर्घटनाओं का सरकारी इंतजाम
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर में लोनिवि की लापरवाही राहगीरों और बाइक सवारों की जान पर भारी पड़ रही है। मालन नदी के रपटे पर लोनिवि का ठेकेदार सड़क निर्माण की सामग्री सड़क पर छोड़कर चलता बना, जिससे यहां लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। सोमवार की रात यहां सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री एक बाइक सवार की जान ले चुकी है। एक पखवाड़े से यहां पर लगातार बाइक सवार चोटिल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग बेखबर बना हुआ है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क पर पड़ी सामग्री हटवाने और अधूरी पड़ी सड़क का काम जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कृष्णचंद्र खंतवाल, पूरण चंद्र, वीरेंद्र सिंह पाल, बीडीसी मेंबर कंचन नैथानी, ग्रामीण वीरेंद्र देवरानी, राकेश ध्यानी, नवीन शर्मा, देशबंधु गढ़वाली, उमेंद्र बडोला आदि का कहना है कि पिछले काफी समय से भाबर क्षेत्र में लोनिवि द्वारा सड़कों और निकासी नालियों का निर्माण करवाया जा रहा है। कई स्थानों पर लोनिवि के ठेेकेदार आधी सड़क तक निर्माण सामग्री डालकर छोड़ जाते हैं। मौके पर कोई चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं। दो साल से मालन रपटे का काम पूरा नहीं हो सका है। सड़क पर लगे रेत, बजरी और बोल्डर के ढेर जानलेवा बने हुए हैं। रात के अंधेरे में राहगीरों के साथ ही साइकिल और बाइक सवार यहां चोटिल हो रहे हैं। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह का कहना है कि मालन रपटे पर सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री को वहां से हटाने के निर्देश एई और जेई को दिए गए हैं। सड़क का निर्माण जल्द पूूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed