{"_id":"5a0b23ff4f1c1b6a678bba14","slug":"191510679551-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के राजकीयकरण के लिए सड़कों पर उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के राजकीयकरण के लिए सड़कों पर उतरे ग्रामीण
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के इंटर कालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण को लेकर कांडाखाल बचाओ संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी रहा। मंगलवार को 18 ग्राम पंचायतों के प्रधान और ग्रामीणों ने कांडाखाल बाजार में सड़क पर शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
मंगलवार को आंदोलन संयोजक सत्य प्रसाद कंडवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी प्रधान मुनेश्वर भट्ट, बीरेंद्र प्रसाद भट्ट व सभी जन प्रतिनिधियों के साथ काफी संख्या में ढोल नगाड़ों के साथ विद्यालय के गेट तक पहुंचे। उन्होंने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
इस अवसर पर ग्रामीणों के आंदोलन में पहुंची क्षेत्रीय विधायक रितु खंडूड़ी को ग्रामीणों ने विद्यालय की स्थित के बारे में बताया। कहा कि विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के चलते शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। इसके कारण विद्यालय का प्रांतीयकरण होना आवश्यक है। उन्होंने विधायक से अविलंब विद्यालय को अधिग्रहण करते हुए प्रांतीयकरण कराने की मांग की। समिति के अध्यक्ष रतन कंडवाल और अभिभावक संघ के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कंडवाल ने मुख्यमंत्री के लिए विधायक को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रीय विधायक ने विद्यालय के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनेक ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।
विज्ञापन
-फोटो