फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आईएचएमएस में विखरी उतराखंडी व्यंजनों की रस्यांण

आईएचएमएस में विखरी उतराखंडी व्यंजनों की रस्यांण

Thu, 02 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
आईएचएमएस में विखरी उतराखंडी व्यंजनों की रस्यांण
कोटद्वार। अमर उजाला की ओर से आयोजित उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटालिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) में उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने उत्तराखंड के पारंपरिक पकवान गढ़वाली-कुमाउंनी व्यंजनों की रस्यांण बिखेरी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित संस्थान प्रांगण में गढ़वाली व्यंजनों के जानकार राकेश खुगशाल ने सभी स्टालों में जाकर गढ़वाली व्यंजनों को चखा और उनका मूल्यांकन किया। इस अवसर पर आयोजित अंतर हाउस व्यंजन प्रतियोगिता में अर्जुन हाउस के टीम लीडर शैफ विक्रम सिंह, आकाश रावत, नागेंद्र सिंह और रविंद्र जोशी ने उत्तराखंड व्यंजन में झंगोरा, पिंडालू की सब्जी, कुमाऊंनी रायता, झंगोरे की खीर, आलू-मूले का थिंचौणी, उड़द के दाल के पकोड़े और भांग की चटनी बनाई। उन्होंने अपने स्टाल में उत्तराखंड की धार्मिक संस्कृति को दर्शाते हुए केदारनाथ के मॉडल बनाया।
विज्ञापन

प्रफुल्ल हाउस के टीम लीडर शैफ विकास भारद्वाज, शाकिर, विशाल मंथवाल और रोहित रावत ने गैथ का परांठा, गैथ कू फाणू, माल्टा चकोतरे की कछमोली, काफूली-भात और बाल मिठाई बनाई। उन्होंने अपने स्टाल मेें उत्तराखंड का एक गांव का मॉडल बनाया। वहीं गोपाल हाउस के टीम लीडर शैफ अमन ध्यानी, मनीश कोली, रोहित रावत और अमित रावत ने उत्तराखंड व्यंजन चूने की रोटी, पत्यूड़, चैंसू, झंगोरा, आलू कु झोल, मारच्छे का लड्डू और तिल की चटनी बनाई। उन्होंने अपने स्टाल में प्रदेश के एक खुशहाल गांव को दर्शाता हुआ मॉडल तैयार किया था। गंभीर हाउस के टीम लीडर शैफ शुभम रावत, अरविंद सिंह, सावन भारद्वाज और अतुल गुसाईं ने कंडाली का साग, बाड़ी, चून की रोटी, अरसा आदि बनाया। होटल मैनेजमेंट के एचओडी हर्षपाल रावत ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को शुक्रवार को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन जेएस नेगी, एमडी बीएस नेगी, ईडी अजय राज नेगी, डायरेक्टर एडमिन कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि.) प्रधानाचार्य विमल कुमार, उपप्रधानाचार्य टीके जोशी, संस्थान के मुख्य शैफ पंकज कुकरेती व मनोज जोशी आदि मौजूद थे।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed