फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ग्वालगढ़ बीट चौकी में हुए हमले पर भड़के वन कर्मी

ग्वालगढ़ बीट चौकी में हुए हमले पर भड़के वन कर्मी

Fri, 29 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
ग्वालगढ़ बीट चौकी में हुए हमले पर भड़के वन कर्मी
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की ग्वालगढ़ बीट चौकी पर बृहस्पतिवार तड़के अज्ञात लोगों के हमला करने और तोड़फोड़ से वन कर्मचारी भड़क गए हैं। कर्मचारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी जगतराम जोशी को ज्ञापन भेजकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

हमला, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बीट अधिकारी नवजीवन बौड़ाई ने कोतवाली में तहरीर दी थी। वहीं, इस हमले से वन कर्मचारी आक्रोशित हैं। शुक्रवार को वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी संघ, भूमि संरक्षण वन प्रभाग/ लैंसडौन वन प्रभाग के अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी ने एसएसपी पौड़ी को ज्ञापन भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में वन बीट अधिकारी संघ के संरक्षक भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मंत्री धीरज कुमार के हस्ताक्षर हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed