{"_id":"59ce7a844f1c1baf538b4fd2","slug":"191506704004-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए दी आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए दी आर्थिक सहायता
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड लोक साहित्य और सांस्कृतिक मंच की ओर से प्रेक्षागृह में आयोजित अभिभावक विहीन छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विकासखंड दुगड्डा के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा छह से 12वीं तक के 39 बच्चों को 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से प्रति छात्र छह माह की आर्थिक सहायता 3000 हजार रुपये प्रदान किए गए।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुशील कुमार, विशिष्ट अतिथि ले. कर्नल बीबी ध्यानी (रि.), डा. राजेंद्र डोभाल ने किया। डीएम ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से मानवीय संवेदनाओं में इजाफा होता है। मंच अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल ने सबसे मातृ-पितृ विहीन छात्र-छात्राओं की शिक्षा के लिए योगदान करने का आह्वान किया। समारोह में स्वामीराम विवि जौलीग्रांट के उपकुलपति डा. विजय धस्माना और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून के महानिदेशक डा. राजेंद्र डोभाल को मंच ने समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
इस मौके पर मंच उपाध्यक्ष कै. पीएल खंतवाल, सचिव अजय पाल सिंह रावत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, अभिलाषा भारद्वाज, एसएस बिष्ट, परमानंद बलोधी, सुरेंद्र लाल आर्य, चंद्रप्रकाश नैथानी, सेवकराम मानूजा, मोनिका बत्रा, अशोक लड्ढा, अशोक अग्रवाल, रेणुका गुसाईं, जगमोहन सिंह, गोविंद डंडरियाल, दर्शन लाल चौधरी मौजूद थे।