फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दो शिक्षकों के भरोसे चल रहा आदर्श जूनियर हाईस्कूल ठांगर

दो शिक्षकों के भरोसे चल रहा आदर्श जूनियर हाईस्कूल ठांगर

Sun, 13 Aug 2017 09:48 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
दो शिक्षकों के भरोसे चल रहा आदर्श जूनियर हाईस्कूल ठांगर
यमकेश्वर। शिक्षा विभाग के सरकारी विद्यालयों को आदर्श स्कूल बनाकर प्राइवेट स्कूलों की भांति शिक्षा देने की दावों की पोल खोल रहा है यमकेश्वर ब्लॉक का राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल ठांगर। विभाग ने इस स्कूल का नामकरण कर विद्यालय के नाम के आगे आदर्श शब्द तो जोड़ दिया, लेकिन विद्यालय में प्राइवेट स्कूलों की भांति सुविधाएं जुटाना भूल गया। आलम यह है कि आठ माह से मात्र दो शिक्षकों के भरोसे विद्यालय का संचालन हो रहा है। ऐसे में बच्चों को किस प्रकार की शिक्षा मिल रही होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

वर्ष 1968 में राजकीय जूनियर हाईस्कूल ठांगर की स्थापना हुई थी। वर्ष 2016 में इसे आदर्श विद्यालय घोषित किया गया। तब विद्यालय में करीब 75 बच्चे और दस शिक्षक तैनात थे लेकिन, आदर्श विद्यालय बनने के बाद से विद्यालय में शिक्षकों की लगातार कमी होने लगी, जिसके चलते शिक्षा व्यवस्था बदहाल होने के कारण अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को अन्य स्कूलों में दाखिला दिलाना शुरू कर दिया। अब इस आदर्श विद्यालय की हालत यह है कि वहां दो शिक्षक और 50 बच्चे रह गए हैं। एक शिक्षक विभागीय कार्यों में व्यस्त रहता है, जबकि दूसरा विद्यालय के बच्चों को पढ़ाता है।
विज्ञापन

अभिभावक संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान ठांगर कमला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीला महावीर सिंह ने विभाग पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक आदर्श विद्यालय नहीं था, तब तक विद्यालय में शिक्षकों की पूर्ति थी। आदर्श विद्यालय बनते ही विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाएं चौपट हो गई हैं। विद्यालय की बदहाली की शिकायत कई बार विभाग के आला अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन विभाग बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खंड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर अमित कोटियाल ने कहा कि यह बात सही है कि आदर्श विद्यालय ठांगर में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। विभाग द्वारा आदर्श विद्यालयों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। अगस्त के अंत तक आदर्श विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी।
- फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed