{"_id":"5c9118b8bdec221469615fe1","slug":"181553012920-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में 300 और यमकेश्वर में 62 लाइसेंसधारियों ने जमा कराई बंदूकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में 300 और यमकेश्वर में 62 लाइसेंसधारियों ने जमा कराई बंदूकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/यमकेश्वर। जिलाधिकारी पौड़ी धीरज सिंह गर्ब्याल ने लाइसेंसी असलहे 31 मार्च तक निकटवर्ती थानों में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। अब तक कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में 300, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 62 बंदूूकें जमा कराई गई हैं।
जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर पुलिस और राजस्व उप निरीक्षकों को अपने अपने क्षेत्र के लाइसेेंसी बंदूकधारियों से अपनी अपनी बंदूकों को जल्दी से जल्दी निकटवर्ती थानों में जमा करने के निर्देश दिये थे, जिससे चुनाव के समय किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में 675 शस्त्र लाइसेंस धारक है, जिसमें से करीब 300 लाइसेंस धारकों ने अपनी बंदूकें थाने में जमा करा दी हैं। उन्होंने सभी लाइसेंस धारकों से अपनी बंदूकें जल्द से जल्द थाने में जमा कराने की अपील की है।
यमकेश्वर तहसील के तहसीलदार कैलाश चंद्र बिडालिया ने कहा कि क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र के लाइसेंसधारियों से जल्दी से अपनी बंदूकों को थानों में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। यमकेश्वर तहसील में वर्तमान समय में 102 लाइसेंस धारक हैं, जिसमें से राजस्व क्षेत्र से 50 बंदूकें जमा कराई गई हैं। उधर, थाना लक्ष्मणझूला के कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि अब तक 12 बंदूकें जमा हो गई हैं।
विज्ञापन
.
जारी