फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूक हो जनता: डा. अंकिता

जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूक हो जनता: डा. अंकिता

Wed, 09 Jan 2019 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूक हो जनता: डा. अंकिता

विज्ञापन
दुगड्डा। जैव विविधता संरक्षण एवं सामाजिक शोध संगठन (माटी) देहरादून के द्वारा ब्लॉक स्तरीय लोक जैव विविधता संरक्षण समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर लोगों को जैव विविधता की जानकारी दी गई।
दुगड्डा ब्लॉक मुख्यालय में माटी संगठन की ओर से आयोजित बैठक में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण संस्थान देहरादून की वैज्ञानिक डा. अंकिता राजपूत ने कहा कि जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन का उद्देश्य क्षेत्र में पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखना है। इसके लिए मानव समाज को जैवविविधता के संरक्षण के लिए जागरूक होना होगा। उन्होंने किसी भी क्षेत्र में जैव विविधता को क्षति पहुंचने पर इसकी तत्काल सूचना गठित समिति को दिए जाने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर माटी संगठन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर उमरैला, लंगूरी, केष्टा, राजखिाल, किनसूर, बैरागढ, पल्लाकोट, सिलोगी, खमाणा गांव में समिति का गठन किया गया। ब्लॉक स्तर पर दुगड्डा में अर्जुन सिंह को अध्यक्ष और वनदरोगा वीपी डोबरियाल को सचिव बनाया गया। इसके अलावा नरेंद्र सिंह सजवाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी , क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता देवी, प्रधान बसुदेवी और जगमोहन सिंह रावत को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑॅफ इंडिया के वैज्ञानिक वेद प्रकाश तिवारी, बीडीओ सुमन राणा, एडीओ (पंचायत) ज्योतिष चंदोला, एवीडीओ जयानंद भारद्वाज, कनिष्ठ उपप्रमुख आशीष काला, शेाध वैज्ञानिक मेघा बिष्ट, उदित राजपूत आदि मौजूद थे।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed