{"_id":"5bdc86f6bdec2269685b0928","slug":"181541179126-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपुली अस्पताल में चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपुली अस्पताल में चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली अस्पताल में चल रहा अनशन समाप्त
सीएमओ पौड़ी ने दिया आश्वासन, अस्पताल में सुविधाएं बहाल करने की कर रहे थे मांग
नयारघाटी विकास समिति सतपुली कर रही थी आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
सतपुली। नयारघाटी विकास समिति की ओर से संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर पिछले 27 दिन से चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया है। सीएमओ पौड़ी बीएस जंगपांगी ने अनशनकारियों को चिकित्सालय में सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी मांगें शासन को भेजने का भरोसा दिलाया है।
शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय सतपुली पहुंचे पौड़ी के सीएमओ बीएस जंगपांगी ने आंदोलनकारियों से कई दौर की वार्ता की। आंदोलनकारियों ने सीएमओ से कहा कि सतपुली पांच विकासखंडों का केंद्र स्थल है। ऐसे में अस्पताल में सुविधाएं न मिलने से लोगों को उपचार के लिए कोटद्वार और श्रीनगर जाना पड़ रहा है। इसमें उनका समय और पैसा दोनों खर्च होता है। सीएमओ ने कहा कि चिकित्सालय में लैब के कुछ उपकरण भिजवाए गए हैं, जबकि इमरजेंसी वार्ड, अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स-रे मशीन, लैब टेक्नीशियन सहित अधिकांश मांगें शासन स्तर की हैं। उन्होंने अनशनकारियों से उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद अनशनकारियों ने क्रमिक अनशन समाप्त करने की घोषणा की। इस मौके पर मनोहर लाल पहाड़ी, प्रताप सिंह नेगी, मनीष खुगशाल, महिपाल सिंह, पातीराम, विकास रावत व नंदराम आदि मौजूद थे।
-फोटो