{"_id":"5b6f19824f1c1bdf258b4606","slug":"181534007682-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक दिलीप रावत ने किया चमेठा बैंड-ढकसूण मार्ग का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक दिलीप रावत ने किया चमेठा बैंड-ढकसूण मार्ग का शिलान्यास
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने धोलकेतखाल में आयोजित समारोह में जयहरीखाल ब्लॉक के चमेठा बैंड से ढकसूण मोटर मार्ग का शनिवार को शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 760.80 लाख रुपये की लागत से यह 11 किमी लंबा मोटर मार्ग बनेगा। इसका लाभ क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों को मिलेगा।
शिलान्यास समारोह में विधायक दिलीप रावत ने कहा कि चमेठा बैंड से ढकसूण मार्ग बनने से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को यातायात का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों की ओर अग्रसर है। जनता की सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। सरकार का पूरा फोकस समय की पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को पूरा करने पर है। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से अमलेसा और अमकटला मंदिर के सौंदर्यीकरण व पेयजल मरम्मत के लिए धनराशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभु जखमोला ने की। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमकटला राजेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान बंदखणई निर्मला देवी, ग्राम प्रधान धौड़ा सुलेखा गौड़, ग्राम प्रधान रणाकोट सतेंद्र सिंह, रमेश बौंठियाल, विधायक प्रतिनिधि सूर्यदेव शाह, गोपाल रावत, चंद्रकांत द्विवेदी व पीएमजीएसवाई लोनिवि खंड के सहायक अभियंता जगदीश खाती मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो