फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

Sun, 01 Jul 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
कोटद्वार। टूरिस्ट संदेश परिवार की ओर से वरिष्ठ जन श्रेष्ठता सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। वन मंत्री ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।
विज्ञापन

कोटद्वार स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा, अभिलाषा भारद्वाज, जगमोहन सिंह नेगी, दिनेश चंद्र बलोधी, डा. नंद किशोर ढौंडियाल और योगेश पांथरी ने संयुक्त रूप से किया। वन मंत्री ने कहा कि जंगलों को बचाने और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए समय-समय पर पौधारोपण करना जरूरी है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में चकाचौंध एवं भागदौड़ की जिंदगी के कारण पहाड़ों की पौराणिक परंपराएं विलुप्त होती जा रही हैं। शादी एवं शुभ कार्यों में जिस मालू के पत्ते पर भोजन परोसा जाता था, वर्तमान में वहीं भोजन आज प्लास्टिक की प्लेटों में परोसा जा रहा है। मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड को ऑक्सीजन हब के रूप में विकसित कर व्यावसायिक उपयोग भी किया जा सकता है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डा. प्रकाश थपलियाल, रेणुका गुसाईं, सुदर्शन कोटनाला, अजय खंतवाल, सुरेंद्र लाल आर्य, आलोक रावत, सुधीर सुंद्रियाल, हेमलता सुंद्रियाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. जगदंबा प्रसाद कोटनाला ने किया। इस मौके पर सत्यप्रकाश थपलियाल, सुधीर बहुगुणा, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, शोभा बहुगुणा, गीता बुड़ाकोटी, रश्मि राणा, ममता देवरानी, गायत्री भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed