फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   विज्ञान चुनौती प्रतियोगिता में बाल भारती स्कूल ने बाजी मारी

विज्ञान चुनौती प्रतियोगिता में बाल भारती स्कूल ने बाजी मारी

Thu, 01 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान चुनौती  प्रतियोगिता में बाल भारती स्कूल ने बाजी मारी
कोटद्वार। प्रश्नोत्तरी एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से भारतीय वैज्ञानिक डा. सीवी रमन को समर्पित ‘विज्ञान एक चुनौती’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कालेज और सीनियर वर्ग से बाल भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कालेज मानपुर कोटद्वार में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण कुमार भदोला ने छात्र-छात्राओं को भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले डा. सीवी रमन के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। इस दौरान आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग और जूनियर वर्ग से शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कालेज एवं सीनियर वर्ग से बाल भारती पब्लिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही प्राइमरी और सीनियर वर्ग की विज्ञान अयल प्रतियोगिता में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने प्रथम और जूनियर वर्ग में शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कालेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्राइमरी और जूनियर वर्ग से बाल भारती ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को स्व. जगदीश प्रसाद भट्ट स्मृति पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवानिवृत्त डीआईजी बलराम सिंह नेगी, डा. एसपी बडोला, प्रवेश नैथानी, देवेंद्र चौहान, भगत सिंह रावत, वीडी जखमोला, पीसी नवानी, चंद्रमोहन बर्त्वाल, एसपी कुकरेती व मोहन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed