फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने किया कार्य बहिष्कार

मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 16 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने किया कार्य बहिष्कार
गढ़वाल। सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट और तहसीलों पर प्रदर्शन कर सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनकी लंबित मांगों पर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोटद्वार/लैंसडौन। कोटद्वार, यमकेश्वर, लैंसडौन, धुमाकोट, सतपुली तहसीलों में मंगलवार से मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी तीन दिनी कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। कोटद्वार और लैंसडौन तहसीलों में कार्य बहिष्कार कर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कोटद्वार में धरना-प्रदर्शन में में पार्वती रावत, नागेंद्र प्रसाद कोठियाल, गणेश ममगाईं, इंद्र सिंह, मेहरबान सिंह नेगी, प्रवीन रावत, संजय सिंह तोमर, अरुण कुमार व पुष्कर सुयाल आदि मौजूद रहे। उधर, लैंसडौन में धरना-प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश कुमार, संगीता चौहान, अभिनव कुमार, चंद्र सुधाकर व मंजू शर्मा समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर। उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के आह्वान पर कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मी तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। आंदोलित कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे उन्हें कार्य बहिष्कार जैसे कदम उठाने पड़ रहे हैं। कर्मचारियों ने जल्द मांगों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्य बहिष्कार के दौरान धरने पर बैठने वालों में श्रीकृष्ण उनियाल, नंदकिशोर, शशि नौटियाल, पूजा गोस्वामी, आकांक्षा रावत, कमल पटवाल, राजकुमार, सतवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी। यहां उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वे धरने पर डटे रहेंगे। धरने में संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, जिला महामंत्री जसपाल सिंह रावत, अजित रावत, वीधालाल आर्य, विक्रम प्रसाद, अजित लिंगवाल, नरेंद्र बिष्ट, कुसुम तड़ियाल, निर्मला थापा, अंकिता काला व कृष्णा देवी आदि बैठे।
गोपेश्वर। आंदोलित कर्मियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में संघ के जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि सरकार की ओर से मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संघ आंदोलन तेज करेगा। जोशीमठ में भी तहसील कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। इस दौरान संघ के जिला मंत्री राकेश सिंह नेगी, मदन सिंह, अब्बल सिंह, राकेश सिंह, किशोर चौहान, मंजू रौथाण और जगमोहन सिंह आदि मौजूद थे।
रुद्रप्रयाग। यहां उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष कमलदास के नेतृत्व में धरना दिया। धरने पर बैठने वालों में महामंत्री डीएस रावत, सत्यनारायण सिंह नेगी, इंद्रलाल आर्य, गजपाल अग्निहोत्री, सौरभ असवाल, आरएस बिष्ट, सूर्यप्रकाश, विनोद कुमार, प्रियंका पुरोहित, ओपी भट्ट, राहुल, अनुराग शाह आदि थे। कार्य बहिष्कार के चलते शासन व विभागों से मिलने व भेजे जाने वाली डाक सहित प्रमाणपत्र व अन्य कार्य पूरी तरह से ठप रहे।
नई टिहरी। आंदोलित कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। धरने पर संगठन के अध्यक्ष मेहर सिंह नेगी, ओम प्रकाश बहुगुणा, रमेश सकलानी, धीरेंद्र सिंह पुंडीर, शीशपाल सिंह नेगी, प्रकाश लाल, कृपाल सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, दिनेश गुसाईं, राजेश रमोला, अवतार सिंह रावत व राजेंद्र सिंह नेगी बैठे।
उत्तरकाशी। यहां आंदोलित कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और शीघ्र मांगें पूरी न होने पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी। इस दौरान कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कीर्ति दत्त भट्ट, सचिव नागेंद्र नेगी, केदार सिंह गुसाईं, रणजीत सिंह, खुशपाल सिंह, गिरजाशंकर नौटियाल, भगवती परमार, लक्ष्मी रावत आदि मौजूद रहे।


मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरू
कर्णप्रयाग। यहां कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने मांगों के निराकरण को लेकर तहसील कार्यालय में तीन दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा यदि जल्द मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे। क्रमिक अनशन में राजेश सती, रघुवीर सिंह झिंक्वाण, मैराज साधिक, जेपी पुरोहित, मंजू नेगी और बलवीर लाल आदि शामिल थे। गैरसैंण तहसील में भी सभी मिनिस्ट्रीयल कर्मी क्रमिक अनशन पर बैठे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed