फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   थलनदी और लखवाड ने जीता मैच, फाइनल में पहुंचे

थलनदी और लखवाड ने जीता मैच, फाइनल में पहुंचे

Mon, 08 Jan 2018 10:01 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
थलनदी और लखवाड ने जीता मैच, फाइनल में पहुंचे
यमकेश्वर। अजमीर उदयपुर गेंद मेला समिति थलनदी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसके पहले मैच में लखवाड़ ने केस्टा को 51 रन से हराया। दूसरे मैच में थलनदी ने जयानंद क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सोमवार को थलनदी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में दो मैच खेले गए। पहला मैच लखवाड और केस्टा के बीच खेला गया। लखवाड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केस्टा की पूरी टीम 14 ओवर में 49 रन बनाकर ही सिमट गई। लखवाड के हैप्पी ने 7 विकेट और 29 रन बनाए। उसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल का दूसरा मैच जयानंद क्लब और थलनदी के बीच खेला गया। इसमें जयानंद क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 79 रन बनाए। जवाब में थलनदी की टीम ने 12वें ओवर में ही 80 रन बनाकर मैच जीत लिया। थलनदी के अमित ने 4 विकेट लिए। उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed