{"_id":"5a19a1a04f1c1b71548bf446","slug":"181511629216-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने मांग नहीं मानी तो कार्यक्रम का होगा पूर्ण बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने मांग नहीं मानी तो कार्यक्रम का होगा पूर्ण बहिष्कार
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम निर्माण का निर्णय वापस लेने की मांग को लेकर नगर निगम विरोध संघर्ष समिति ने जनसंपर्क और आंदोलन की रणनीति को तेज कर दिया है। समिति ने उनकी मांग नहीं माने जाने पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
शनिवार को देवी मंदिर में आयोजित बैठक में 27 नवंबर को कोटद्वार में रैली और जनसभा का आयोजन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शक्तिशैल कपरवाण ने बताया कि 27 को सभी पट्टियों की जनता नगर निगम के विरोध में मालवीय उद्यान में एकत्र होगी। सुखरौ पट्टी और भाबर की रैली देवी मंदिर से शुरू होगी। सनेह पट्टी की रैली पीडब्लूडी गेस्ट हाउस से और नजीबाबाद रोड की रैली महाराजा वेडिंग प्वाइंट से शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि सीएम के कार्यक्रम से पूर्व उनसे मुलाकात कर नगर निगम के फैसले को वापस लिए जाने की मांग रखी जाएगी। मांग नहीं माने जाने पर पूरी ग्रामीण जनता सीएम के कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी। इस अवसर पर भाबर और सनेह क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। इसमें समिति उपाध्यक्ष प्रवेंद्र रावत, चंद्रप्रकाश नैथानी, राजा राम अंथवाल, विजय ध्यानी, महानंद ध्यानी, अंजू पुंडीर, कृष्णा बहुगुणा, प्रदीप नेगी, संजय पंथवाल, डबल सिंह रावत, सुरेश रावत, कोमल सजवाण, हरीश घिल्डियाल, वीरेंद्र थलेडी, सूरज प्रसाद कांती, विजय राम आर्य, रतन सिंह नेेगी, विजेश्वरी झिंकवाण, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, पूरणचंद्र शर्मा, दीपक पांडे व विजय मेहरा आदि मौजूद थे।