{"_id":"59e781564f1c1b8d698b67b2","slug":"181508344150-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के जेटीओ और गार्ड से मारपीट, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के जेटीओ और गार्ड से मारपीट, पुलिस को दी तहरीर
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। बीएसएनएल परिसर कोटद्वार के परिसर में एक शराबी ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान शराबी ने सुरक्षा गार्ड और जेटीओ के साथ मारपीट भी कर दी। बीएसएनएल कर्मियों की ओर से बाजार पुलिस चौकी में घटना की तहरीर दी गई है। घटना से बीएसएनएल कर्मियों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है।
घटना मंगलवार दिन की है। बीएसएनएल के कोटद्वार एक्सचेंज में कार्यरत जेटीओ पंकज कुमार निराला और सुरक्षाकर्मी चंद्र सिंह रावत ने बताया कि वह एक्सचेंज में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त होकर सुरक्षा गार्ड से भिड़ने लगा। उसकी हालत देखकर उसे एक्सचेंज के अंदर जाने का कारण पूछा गया तो उसने मौके पर हंगामा काट दिया। बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे जेटीओ पंकज कुमार निराला के साथ भी उसने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच, बीएसएनएल कर्मियों ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी के सामने भी शराब ने जमकर मारपीट की। तभी शराबी का बेटा भी मौके पर पहुंच गया। बेटे ने भी अपने पिता का पक्ष लेते हुए बीएसएनएल कर्मियों के साथ अभद्रता की।
जेटीओ पीके निराला ने बताया कि बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज को अज्ञात पिता और पुत्र के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की तहरीर दी गई है। चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे बीएसएनएल कर्मियों में आक्रोश है। बाजार चौकी इंचार्ज प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।