{"_id":"59e389224f1c1b9e678b5e9a","slug":"181508084002-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महिला मंगल दल मटेला ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महिला मंगल दल मटेला ने बाजी मारी
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजरो। बीरोखाल ब्लॉक की महिला मंगल दलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महिलाओं ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। गढ़वाली लोक गीत, लोक नृत्य, मांगल गीत, एकांकी नाटकों के माध्मय से 16 ग्राम पंचायतों की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। प्रतियोगिता के विजेताओं को ब्लॉक प्रमुख कविता पोखरियाल ने पुरस्कृत किया।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता मेें लोक गीत और लोक नृत्य प्रतियोगिता में ग्राम मटेला ने बाजी मारी। ग्राम पंचायत गुडिंडा ने दूसरा और डुमेला मल्ला को तीसरा स्थान मिला। एकांकी नाटक में ग्राम पंचायत डुमेला तल्ला को पहला, सीली मल्ली को दूसरा और डुमेला मल्ला को तीसरा स्थान मिला। खंड विकास अधिकारी रामेश्वर चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले दलों को जिला स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान संघ बीरोंखाल के अध्यक्ष मेहरबान सिंह, प्रधान डुमेला रोशन सिंह, युवा कल्याण परिषद बीरोंखाल के अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट और राम सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत ने किया।