{"_id":"59bea02a4f1c1b36688b52c6","slug":"181505665066-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकार बह रहा पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकार बह रहा पानी, लोग परेशान
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जल संस्थान की लापरवाहीपूर्ण कार्यप्रणाली का खामियाजा ग्राम पंचायत गिवईंस्रोत के सैकड़ों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले एक महीने से पाइप लाइन में लीकेज है। इसके कारण सड़क पर पानी बेकार बह रहा है। वहीं, निकटवर्ती घरों में दूषित पानी आने और पेयजल किल्लत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिद्धबली मार्ग पर लोक निर्माण विभाग कॉलोनी के पास पिछले एक महीने से पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण गिवईस्रोत गांव को सप्लाई होने वाला पानी सड़क पर बेकार बह रहा है। इसके चलते सड़क किनारे पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। विभागीय कार्यप्रणाली के चलते लोगों में रोष व्याप्त है।
स्थानीय नागरिक राजन बिष्ट, गोविंद कुमार सिंह, कल्पेश्वरी देवी नेगी, आशा रावत, शांति बिष्ट, मोहन थापा ने जलसंस्थान पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पिछले एक महीने से पाइप लाइन में लीकेज है। कई बार विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उधर, जलसंस्थान के अवर अभियंता बीएम रावत ने बताया कि ग्रामीणों की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।