{"_id":"59b6c45c4f1c1be87f8b5e3e","slug":"181505150044-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हू के जंगल में मिला लापता वृद्ध का कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हू के जंगल में मिला लापता वृद्ध का कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र से दो महीने से लापता 70 वर्षीय वृद्ध का कंकाल कोल्हू के जंगल से बरामद कर लिया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने कंकाल के पास मिले कपड़ों से उनकी शिनाख्त की है।
सनेह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि गत 10 जुलाई को सनेह पल्ली निवासी वीर सिंह नेगी (70) पुत्र स्व. त्रिलोक सिंह अपने घर से अचानक लापता हो गए थे। उनकी पत्नी गमली देवी की तहरीर के आधार 12 जुलाई को मामले की गुमशुदगी दर्जकर ली थी। पुलिस लगातार वीर सिंह नेगी की तलाश में जुटी थी। सोमवार दोपहर जंगल में घास लेने गई महिलाओं को कोल्हू नदी से ऊपर की पहाड़ी पर एक कंकाल नजर आया, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। परिजनों संग पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक वीर सिंह नेगी की पत्नी गमली देवी ने कपड़ों के आधार पर उनकी शिनाख्त कर ली है। पुलिस को घटनास्थल से एक जहर की शीशी भी मिली है। पुलिस को यह मामला खुदकुशी का लग रहा है।